यूपी की सियासत में मामला घुसपैठ से शुरू हुआ था, जो डिंपल यादव तक पहुंच गया. और जब सीएम योगी ने डिंपल का नाम लिया, तो सियासत में अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई. सियासतदानों का कहना है कि राजनीति के अंदर पर्सनल रिमार्क्स नहीं होने चाहिए. वहीं सपा खेमे का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी PDA और अखिलेश जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं, और इसलिए घबराहट में बयान दे रहे हैं. लेकिन इसी बहाने एक बार फिर वो कहानी सामने आई है, जिसे अखिलेश यादव खुद अपनी किस्मत बदलने वाली कहानी बताते हैं.