Gangster Kapil Sangwan Story: लंदन के किसी सीक्रेट अड्डे से बैठकर भारत के 5 राज्यों में दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू की क्राइम कुंडली। जानें कैसे एक होटल मैनेजमेंट का छात्र जुर्म की दुनिया का 'भाईजान' बन गया। जीजा सुनील उर्फ डॉक्टर की 2015 में हुई हत्या के बाद सांगवान ने मंजीत महाल गैंग से बदले की कसम खाई। लंदन भागने के बाद भी उसका क्राइम सिंडिकेट दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब तक फैला है। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल से लेकर नफे सिंह मंत्री और सुरेंद्र मटियाला तक, कई हाई-प्रोफाइल मर्डर की जिम्मेदारी वो सोशल मीडिया पर लेता है। देखें कैसे सांगवान 6700 KM दूर से अपना वसूली और हत्या का नेटवर्क चलाता है और क्यों पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।