अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिड टर्म चुनावों में हार पर ईरान के मुखिया मुस्तफा खामनेई का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि नतीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. डेमोक्रेट्स हो या फिर रिपब्लिकन, ईरान के प्रति उनकी दुश्मनी यूं ही बनी रहेगी. अमेरिका अब और तेजी से कमजोर हो रहा है. खामनेई ने कहा, "हमें नतीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. वहां चाहे रिपब्लिकन सरकार आए या फिर डेमोक्रेट्स की सरकार आए, जो दुश्मनी बरकरार है अमेरिका के साथ, अमेरिका ने जो ईरान के साथ किया है वो बरकरार रहेगा."
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी की हार के बाद ईरान में जश्न का माहौल है. ईरान सरकार के समर्थकों ने जश्न मनाया है. समर्थकों ने ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर भी जलाए. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतरे.