स्पेन में घुसे 3000 प्रवासियों को सरकार ने दे डाला बड़ा अल्टीमेटम!

  • 4:42
  • प्रकाशित: जुलाई 31, 2026

मोरक्को की सीमा से जुड़े स्पेन के स्वायत्त शहर स्यूटा (Ceuta) में एक बार फिर प्रवासी संकट गहरा गया है. उत्तरी अफ्रीका में स्थित इस स्पेनिश एन्क्लेव में हजारों प्रवासियों ने एक साथ प्रवेश करने की कोशिश की, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि स्पेन सरकार को सीमा पर व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना तैनात करने का फैसला लेना पड़ा. स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज और गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का भी स्थिति का जायजा लेने स्यूटा पहुंचे. सीमा पर तैनात अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई है और हजारों लोग लगातार सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मानवीय संकट से निपटने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

संबंधित वीडियो