नासिक के कथित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है. इस बार उसके कुक ने ढोंगी बाबा की अय्याशी, फर्जी चमत्कार और लोगों को ठगने के तरीकों का पर्दाफाश किया है. जांच में आरोप है कि अशोक खरात फार्महाउस पर महिलाओं को बुलाता था, CCTV कैमरे बंद करवा देता था और नकली चमत्कार व जादू दिखाकर लोगों को गुमराह करता था.
कुक और सीए की गवाही के आधार पर सामने आया है कि खरात खुद को दैवीय शक्ति वाला सिद्धपुरुष बताकर अवतार पूजा और जीवनदान के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था. मामले में अशोक खरात को नासिक कोर्ट में पेश किया गया, जहां सातवें केस में भी उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.