Delhi Election Results 2025: दिल्ली में BJP की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। JP नड्डा और अमित शाह की डेढ़ घंटे की बैठक में CM पद के लिए कई नामों पर विचार हुआ। क्या इस बार दिल्ली में पहली बार महिला या दलित मुख्यमंत्री बन सकता है? BJP की चार महिला विधायकों ने जीत दर्ज की है, जिनमें रेखा गुप्ता और शिखा राय प्रमुख हैं। रेखा गुप्ता ने AAP की वंदना कुमारी को हराया, जबकि शिखा राय ने सौरभ भारद्वाज को पराजित किया। दलित नेताओं में राजकुमार चौहान, कैलाश गंगवार और रवि इंद्रराज सिंह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं