NDTV Khabar

दिल्‍ली : सफ़दरजंग अस्पताल के रेज़ीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

 Share

दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के रेज़ीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. डॉक्टर अपने एक साथी की एक मरीज़ और उसके भाई द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज़ हैं. पिटाई से डॉक्टर की नाक की हड्डी टूट गई और वो बेहोश हो गया. विरोध में अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए, जिसकी वजह से इमरजेंसी सेवाएं भी ठप हैं. पिटाई करने का आरोपी अक्षय सफ़दरजंग चौकी में तैनात एक सिपाही का बेटा है. वो पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था जहां उसकी डॉक्टर से बहस हुई. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मार दिया जिसके बाद अक्षय और उसके भाई ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com