सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जंतर-मंतर पर उनके समर्थन में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. 21 दिनों के अनशन के बाद पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया, जिसके बाद दिल्ली का सियासी तापमान भी बढ़ गया है. इस कार्रवाई को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है.