इनोवा की RC न बनने से परेशान ग्राहक का अनोखा विरोध, बैल से खिंचवाई नई कार

  • 0:16
  • प्रकाशित: अगस्त 23, 2026

मोगा में नई इनोवा गाड़ी खरीदने के करीब पांच महीने बाद भी रजिस्ट्रेशन न होने से परेशान एक ग्राहक ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ग्राहक दविंदरपाल सिंह ने अपनी नई इनोवा गाड़ी पर चारा लादकर आईजीएम टोयोटा कंपनी कंपनी के आगे बल से गाड़ी को खिंचवाकर पूरे जीटी रोड से लेकर मोगा शहर में रोज प्रदर्शन किया. 
दविंदरपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने करीब पांच महीने पहले इनोवा गाड़ी की बुकिंग 31 लाख 30 हजार रुपये में करवाई थी. इसके कुछ दिन बाद एजेंसी की ओर से गाड़ी की कीमत बढ़ाए जाने की बात कही गई, जिसके चलते उन्होंने करीब 54 हजार रुपये अतिरिक्त भी जमा करवाए. इसके बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन सकी.