महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 15,602 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 88 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. इसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोरोना के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं किया जाए.