अमेठी में राहुल गांधी के काफ़िले के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा गया और ईंट मारकर उसे घायल कर दिया गया। झगड़ा राहुल के काफ़िले के पीछे दौड़ रही कांग्रेस नेताओं की दो गाड़ियों के आपस में टकराने पर हुआ।