'योग बना भारत को जानने का प्रवेश द्वार', PM मोदी बोले- दुनिया के हर राष्ट्राध्यक्ष का परिवार योग से जुड़ा

  • 19:02
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि उन्‍होंने अपना जीवन व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के मिशन को आगे बढ़ाने में लगाया दिया. पीएम ने कहा- वे जानते थे कि अगर देश को सफलता के शिखर पर लेकर जाना है, तो उसके लिए समर्पित, सक्षम और अनुशासित नागरिक चाहिए. श्री शेषाद्री जी ने ऐसे ही लोगों को तैयार करने के लिए अपने आप को खपा दिया. RSS में रहते हुए उन्होंने जो लक्ष्य साधे, आज भी करोड़ों स्वयंसेवक उससे प्रेरणा लेते हैं. पीएम ने कहा, "हम उनको याद करते हैं तो मन में सबसे पहले उनकी सादगी भरी छवि उभरकर आती है. इतना बड़ा व्यक्तित्व, इतना व्यापक अनुभव, और फिर भी व्यवहार में इतनी विनम्रता. स्वयं पीछे रहकर दूसरों को आगे बढ़ाना, लोगों को जोड़ना, उन्हें देश के लिए तैयार करना, यही उनके जीवन की बड़ी साधना थी."