'मेरा फोन टैप हो रहा है...' राहुल गांधी बोले- मेरे पास पुख्‍ता सबूत मौजूद

  • 3:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और उनके पास इसका पुख्ता सबूत भी है. राहुल ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी बहस की चुनौती दी है. राहुल गांधी ने कहा कि उनके फोन में सारे सबूत हैं, जिससे वो साबित कर देंगे कि विदेशी ताकतों से प्रधानमंत्री मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि फोन में जो सबूत है, वो प्रधानमंत्री को पहले से मालूम ही होगा, इसीलिए उनका फोन टैप किया जा रहा है.

दरअसल, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों विपक्ष के प्रदर्शन को विदेशी ताकतों से जोड़ा था. इसके बाद से ही राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दे रहे हैं. अब उन्होंने उल्टा आरोप लगा दिया है कि विदेशी ताकतों से पीएम मोदी ही मिले हुए हैं. राहुल का ये आक्रामक अंदाज नया है. वो बार-बार पीएम मोदी को चुनौती दे रहे हैं. हालांकि, फोन टैपिंग का आरोप नया नहीं है. इससे पहले जब पेगासस सॉफ्टवेयर को लेकर विवाद आया था, तब भी राहुल गांधी ने यही आरोप लगाया था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. अब उन्होंने नए सिरे से ये आरोप लगाया है.