18 नवंबर को PM मोदी की बड़ी बैठक, मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों को मौजूद रहने के निर्देश

  • 4:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को अपनी मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले बुलाई गई इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सभी राज्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. आम तौर पर इस तरह की बैठक में मंत्रियों के कामकाज का हिसाब लिया जाता है. पिछली बैठक से लेकर अब तक किस मंत्रालय ने क्या-क्या अचीव किया है, इसका खाका पेश किया जाता है. कुछ मंत्रालयों को प्रेजेंटेशन के लिए चुना जाता है. लेकिन इस बार की 18 नवंबर की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. इसके दो बड़े कारण हैं.

संबंधित वीडियो