महाराष्ट्र में दोनों NCP के मर्जर को लेकर चल रही अटकलों पर सुप्रिया सुले ने पूर्ण विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि मर्जर को लेकर कोई प्रस्ताव ही नहीं है और ना ही कोई चर्चा चल रही है. NDTV से बातचीत के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा, "जब मेरे भाई अजित पवार जी थे, तब बात जरूर हुई थी, इस बात को दुनिया जानती है. लेकिन जिस दिन मेरा भाई नहीं रहा, उसके बाद ये बातचीत पूरी तरह से बंद हो चुकी है."
सुप्रिया सुले ने भावुक अंदाज में कहा कि भाई की इच्छा थी कि दोनों NCP एक हों. उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा, "मेरे भाई ने बड़ी उम्मीद से पहल भी की थी और भाई के मन में भी था कि ये हो. हमारी तरफ से भी भाई के बारे में हमेशा प्यार ही रहा है. दुख की बात है कि मेरा भाई आज नहीं रहा और भाई के साथ ये उम्मीद भी चली गई."