तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले ने इस विवादित मसले पर फिर एक बड़ी राजनीतिक बहस छेड़ दी है. भुवनेश्वर में तीन तलाक पर प्रधानमंत्री के रुख़ के बाद बीजेपी इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाने में जुटी है. इसके पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक को ग़लत मानते हुए शरिया के मुताबिक इसे जारी रखने की बात कही.