दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में शनिवार को सियासी राष्ट्रवाद और चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में उनकी नई टीम की पहली औपचारिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कांग्रेस को 'वंदे मातरम्' के मुद्दे पर घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई. साथ ही, देश के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए संगठन को और मजबूत बनाने की रूपरेखा भी तैयार की गई.