साल 2014 के बाद भारत की कूटनीति बंद कमरों, कागजी फाइलों और प्रोटोकॉल से निकलकर जन-जन की कूटनीति बन गई है. 140 करोड़ धड़कनें और दुनिया के हर कोने में बसा भारतीय जब तिरंगा लहराकर भारत माता की जय बोलता है तो वो नए भारत की हुंकार बन जाती है. सिडनी से न्यूयॉर्क, लंदन से दुबई तक प्रवासी भारतीयों का जोश इसका सबूत है. बीते 12 साल में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 80 से ज्यादा देश और 30 से ज्यादा देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान. 30 अगस्त 2026 को ताशकंद के कुकसराय प्रेसिडेंशियल पैलेस में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने PM मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'दोस्तलिक' यानी दोस्ती से सम्मानित किया. PM ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया. ये सम्मान भारत की स्वतंत्र बहुपक्षीय और ग्लोबल साउथ को नेतृत्व देने वाली विदेश नीति की गवाही है.