जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर के.एस. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है. ADG ने बताया कि जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है.