बिहार जमुई से शर्मनाक घटना सामने आई है. 19 सितंबर को दोस्त के साथ घूमने निकली लड़की के साथ मनचलों ने बदसलूकी और छेड़छाड़ की. वीडियो में लड़की बेसहारा हाथ जोड़कर छोड़ने की अपील करती नजर आ रही है, लेकिन आरोपी सुनने को तैयार नहीं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने बताया आज सुबह वीडियो के आधार पर मामला संज्ञान में आया, उसी आधार पर विक्टिम को चिन्हित किया गया, स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और स्थानीय लोगों के बीच जाकर भी बात रखेंगे.
इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जमुई की घटना पर राहुल गांधी का बयान भी आया, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जमुई का वीडियो बेचैन करने वाला है, बदतमीजी करने का हक किसने दिया, भीड़ को लगता है वही कानून है. आरोपियों पर पोक्सो के तहत कार्रवाई हो, पहचान भी होनी चाहिए, तस्वीरों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है.