1965 के भारत-पाक युद्ध के नायक और सैन्य इतिहासकारों द्वारा भारत के महानतम फाइटर पायलटों में गिने जाने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट अल्फ्रेड टायरोन कुक (वीर चक्र) का निधन हो गया है. अपने निधन से तीन दिन पहले उन्होंने पॉडकास्ट 'कंट्रोल ऑल्ट डिफेंस' को अपना अंतिम साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने 7 सितंबर 1965 के कलाईकुंडा हवाई युद्ध की रोमांचक और अनसुनी दास्तान साझा की. इसके अलावा भी उन्होंने कई यादें साझा की, आप भी सुनिए.