पंजाब के संगरूर में नशा तस्करों से परेशान होकर युवक ने खाया जहर, हालत नाजुक

  • 1:44
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

पंजाब संगरूर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले शख्‍स जग्‍गी सिंह ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है. जग्‍गी ने बताया कि उसने गांव के सरपंच को वीडियो दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे परेशान किया गया. कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने बताया कि इस शख्‍स के गांव का सरपंच आम आदमी पार्टी से है, जिसे काफी परेशान किया है. इस वजह से उसने जहर खा लिया, उसकी हालत काफी नाजुक है. 

संबंधित वीडियो