"BJP के गुंडों ने लोकतंत्र का चीरहरण किया", प्रियंका का योगी पर हमला
प्रकाशित: जुलाई 17, 2021 09:43 PM IST | अवधि: 3:07
Share
प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश (UP Visit) के तीन दिवसीय दौरे पर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की अनीता यादव (Anita Yadav) से मिलीं. पंचायत चुनाव के नामांकन में अनीता यादव से अराजक तत्वों ने बदसलूकी की थी. नामांकन भरने के दौरान गुंडों ने उनपर हमला किया था. यहां तक की उनकी साड़ी तक खींची गई थी. प्रियंका गांधी अनीता यादव के गांव पसगवां पहुंची और उनसे मुलाकात की. प्रियंका ने अनीता यादव को भरोसा दिलाय कि वे उन्हें न्याय दिलाएंगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी.