Shweta Singh की मौत पर बड़ा खुलासा, पिता ने ससुराल वालों पर क्या कुछ बताया? | Shweta Singh Dowry Case

Shweta Singh Death Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी दर्दनाक और रूह कँपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने कुछ समय पहले हुए बहुचर्चित त्रिशा शर्मा (Trisha Sharma) मामले की खौफनाक यादों को ताजा कर दिया है। लखनऊ में रहने वाली 29 वर्षीय श्वेता सिंह की शादी के महज 6 महीने के भीतर ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उनका शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। हैरानी की बात यह है कि मौत से ठीक एक घंटे पहले श्वेता ने अपने पिता और बहन ज्योति से फोन पर सामान्य बातचीत की थी, जिससे मायके वालों का शक गहरा गया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

संबंधित वीडियो