CBSE Answer Sheet Controversy: देश में एग्जाम सिस्टम को लेकर एक के बाद एक बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. कभी पेपर लीक, कभी गड़बड़ी और अब सीधे बच्चों के रिजल्ट पर सवाल. हाल ही में NEET पेपर लीक से शुरू हुआ विवाद अब CBSE के मार्किंग सिस्टम और SSC परीक्षा के कैंसिल होने तक पहुंच गया है.
CBSE के रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी कॉपियां गलत चेक हुईं, कुछ सवाल देखे ही नहीं गए और कुछ मामलों में तो पूरी की पूरी कॉपी ही बदल गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुई वेदांत श्रीवास्तव और अन्य छात्रों की पोस्ट्स ने इस सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया.
दरअसल इस बार CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया था, जिसमें स्कैन कॉपी के जरिए पेपर चेक किए गए. लेकिन इसी प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों के आरोप लगे. कई छात्रों ने रिचेकिंग में चौंकाने वाले खुलासे किए.
वहीं दूसरी ओर SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 के कई सेंटरों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी. वजह थी मैनजमेंट फेलियर — सेंटर की क्षमता से ज्यादा छात्रों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. इसके बाद कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन भी देखने को मिला.