Bakrid Controversy: UP के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, Maharashtra में Society में कुर्बानी पर बवाल!

Bakrid Controversy Row: आगामी त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक की राज्य सरकारों और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। दोनों ही राज्यों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को 'हाई अलर्ट' (High Alert) पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली और प्रयागराज जैसे संवेदनशील जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे और संभाजीनगर में पुलिस बलों ने स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास कराने और शांति का संदेश देने के लिए सड़कों पर पैदल और वाहनों के साथ फ्लैग मार्च (Flag March) निकाला है।

संबंधित वीडियो