पश्चिम बंगाल में नवगठित सरकार के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के एक कड़े प्रशासनिक फैसले के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा से सटी हकीमपुर चेक पोस्ट पर भारी अफरा-तफरी और पलायन का बेहद सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार ने 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' (चिन्हित करो, वोटर लिस्ट से नाम हटाओ और देश से बाहर निकालो) अभियान के तहत युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है, "ये लोग हमारे दामाद नहीं हैं जो इन्हें देश के रुपयों से सरकारी खर्च पर खाना, कपड़ा और दवाइयां मुफ्त में दी जाएं