क्या हैकिंग के जरिए CBSE बोर्ड में फेल हुए किसी छात्र को भी पास किया जा सकता है? क्या कंप्यूटर स्क्रीन पर नंबर बदले जा सकते हैं? इस वीडियो में देखिए NDTV इंडिया की बेहद चौंकाने वाली एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। 19 साल के एथिकल हैकर 'निसर्ग अधिकारी' ने दावा किया है कि उन्होंने 12वीं की कॉपियां जांचने वाले CBSE के नए 'On-Screen Marking (OSM)' पोर्टल को बड़ी आसानी से हैक कर लिया था।
इस वीडियो में आप जानेंगे:
CBSE के पोर्टल में क्या-क्या खामियां थीं?
कैसे कोई भी व्यक्ति Examiner के अकाउंट में लॉगिन करके बच्चों के मार्क्स एडिट कर सकता था?
कैसे OTP वेरिफिकेशन और मास्टर पासवर्ड की सुरक्षा मजाक बनकर रह गई थी?
निसर्ग ने जब फरवरी में CERT-In और CBSE को इन कमियों का ईमेल किया, तो क्या एक्शन लिया गया?
और सबसे अहम... इन गंभीर आरोपों पर अब CBSE ने क्या सफाई दी है?
करीब 18 लाख छात्रों ने इस साल CBSE से 12वीं की परीक्षा दी है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या हमारे डिजिटल सिस्टम वाकई सुरक्षित हैं? पूरी पड़ताल और हैकर निसर्ग से हमारी एक्सक्लूसिव बातचीत इस वीडियो में देखें।
रिपोर्टर- अश्वनी कुमार सिंह