Ganga Aarti in Kolkata: बंगाल में वाराणसी जैसी 'गंगा आरती', सोशल मीडिया पर छाए VIDEO

क्या पश्चिम बंगाल की तस्वीर वाकई बदल रही है? इस वीडियो में देखिए कोलकाता के बाबूघाट का वो अद्भुत नज़ारा, जहाँ बिल्कुल बनारस (काशी) और हरिद्वार की तर्ज पर भव्य गंगा आरती हो रही है. पीछे से गुजरती सर्कुलर ट्रेन और गंगा मैया की आरती देखते सैकड़ों भक्त... ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. समर्थकों का कहना है कि बंगाल में बदलाव की बयार साफ़ देखी जा सकती है.

 कोलकाता में बनारस जैसी आरती: बाबूघाट पर शुरू हुई शानदार गंगा आरती, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़.
'जय श्री राम' के नारे: लालबाजार पुलिस स्टेशन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, बाहर समर्थकों का भारी हुजूम और गूंजे 'जय श्री राम' के नारे.
घुसपैठियों को सख्त चेतावनी: शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिया कड़ा अल्टीमेटम! उन्होंने साफ कहा कि इन लोगों को जेल में रखकर देश के पैसे से खाना, कपड़ा और दवा देने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- "जल्दी भागो, नहीं तो सरकार अपना काम करेगी!"

#WestBengal #GangaAarti #BabuGhat #Kolkata #SuvenduAdhikari #JaiShriRam #BangladeshiInfiltrators #BengalPolitics #HindiNews #LatestNews