Shweta Singh Case में पुलिस का बड़ा एक्शन, पति, सास-ससुर और ननद-देवर समेत 5 ससुराल वालों पर FIR दर्ज

Shweta Singh Dowry Case: शादी के महज 6 महीने बाद एक और हंसती-खेलती बेटी दहेज और संदिग्ध मौत की भेंट चढ़ गई है। 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्वेता का शव ससुराल के कमरे में फंदे से संदिग्ध हालत में लटका हुआ बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे श्वेता के मायके वालों ने रो-रोकर बुरा हाल कर लिया है और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष का स्पष्ट आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई सोची-समझी हत्या है, जिसे छिपाने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया।\

संबंधित वीडियो