रामपुर से सांसद आजम खान की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाए जाने की खबर सामने आ रही है. उनकी रिसॉर्ट की बाउंड्री तोड़ी गई है. आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग की 1000 स्क्वायर मीटर जमीन अपने रिसॉर्ट के अंदर मिला ली है. बता दें कि प्रशासन ने बीते दिनों आजम खान को भूमाफिया घोषित किया था. उनके खिलाफ बहुत सारे मुकदमे दायर हो चुके हैं.