बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शुक्रवार को शपथ ले ली. इस दौरान उनके साथ जेडीयू और बीजेपी के सीनियर लीडर मौजूद थे. नीतीश कुमार जब नए संसद भवन पहुंचे तो सामने पुरानी संसद को देखकर रुक गए. इस दौरान पत्रकारों से बोले- पहले हम यहीं थे. इस दौरान उन्होंने पुरानी संसद के पास खड़े तीन लोगों को नमस्कार भी किया.