Dhar Husband Murder: पति की हत्या करने के बाद घरवालों के सामने रोने का नाटक करती पत्नी की एक्टिंग देखिए
मप्र के धार जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी इसके बाद उसने रो‑रोकर हत्या को लूट का मामला बताने की कोशिश की. पत्नी का यह नाटक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है.