ग्रेटर नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर 150 स्थित ATS पायस हाइडअवेज़ में एक व्यक्ति द्वारा अपने पालतू कुत्ते (ग्रेट डेन ब्रीड) को बालकनी में डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद गौतमबुद्धनगर की जानी-मानी डॉग लवर कावेरी राणा, जो लगातार पशु रेस्क्यू का काम करती हैं, ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल कुत्ते को पास में रहने वाले एक परिचित के पास रखवा दिया गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है.