कहते हैं प्यार में सब जायज़ है… लेकिन कानपुर देहात की इस प्रेम कहानी ने तो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को भी पीछे छोड़ दिया। यहां पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से खुद कराई – और वो भी मंदिर में… खुद आशीर्वाद देकर। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भीतरगांव में ये अनोखी कहानी सामने आई है। जहां पति योगेश तिवारी ने अपनी पत्नी सोनी को उसके प्रेमी विकास के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। अब आप सोच रहे होंगे – होगा झगड़ा… मारपीट… या फिर सीधा पुलिस स्टेशन? लेकिन यहां कहानी में था एक बड़ा ही अलग ट्विस्ट…