तब बिजली के तारों पर कपड़े सूखा करते थे... CM योगी ने किसे दिया करारा जवाब | Read

उत्तर प्रदेश में बिलजी संकट की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- पूरी बिजली दी जा रही है. अगर, पावर स्टेशन पर ही शटडाउन हो रहा है तो उसके लिए विभाग को मौका भी देना चाहिए. विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहा है. सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा- याद करिए, ऊर्जा संकट पर उंगली कौन उठा रहे हैं? जिनके समय में बिजली के तार पर लोग कपड़े सुखाते थे, ये उनकी सच्चाई है. समाजवादी पार्टी के समय में बिजली नहीं आती थी, उस समय ये लोग क्या करते थे? कभी दिन में तो कभी रात्रि में बिजली देते थे.

संबंधित वीडियो