पंजाब में अमृतसर के लॉरेंस रोड पर एएसआई को गाड़ी द्वारा टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है. इस हादसे में एएसआई पवन कुमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. पूरी घटना एक पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई.