उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, ज़ुबानी जंग उतनी ही बढ़ती जा रही है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की मोदी और यूपी की अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि राज्य में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह फ़ेल है।