दरभंगा MLC चुनाव: सियासी प्रतिद्वंद्वी मिले गले, जीत पर BJP प्रत्याशी ने की RJD उम्मीदवार की तारीफ

  • 0:59
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2026

पटना के बाद बिहार MLC चुनाव में दरभंगा सबसे चर्चित सीट बनकर उभरी. यहां शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम दूसरे दिन ही घोषित हो गया था. लेकिन स्नातक सीट की मतगणना तीन दिनों तक चली. आखिरकार अंतिम दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए RJD उम्मीदवार अनिल झा ने जीत दर्ज कर ली. मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने अनिल झा को जीत की बधाई दी. दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर सौहार्दपूर्ण माहौल का परिचय दिया. सियासी प्रतिद्वंद्वी RJD और BJP प्रत्याशी गले मिले. इस दौरान सर्वेश कुमार ने कहा, "मुझे खुशी है कि अनिल झा जैसे अनुभवी और जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता को जीत मिली है. वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और लोगों की समस्याओं को समझते हैं.