वायुसेना का ट्रांसपोर्ट विमान असम के जोरहाट में क्रैश, लगी आग | Breaking News

IAF Plane Crash: असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का (IAF) का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. क्रैश होते ही विमान में आग लग गई. विमान दो हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है. राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है. गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है.

संबंधित वीडियो