AI Summit Congress Protest: बीजेपी ने एआई लीडरशिप समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने इसे देश से गद्दारी बताया है.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में एआई समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का जिक्र किया था. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था, लोग कहते हैं AI, सुना होगा आपने एआई, सुना आपने... कर दिया काम, यूथ कांग्रेस वालों ने. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने इसको लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता विपक्ष पर तीखा हमला बोला.