कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है. मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि कल जो रांची में हुआ, वो नहीं होना चाहिए था. ये ऐसा ही नजारा था, जो 20 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर में देखने को मिला था. ऐसा कदम किसी भी सरकार को नहीं उठाना चाहिए. ये छात्र सिर्फ अपना हक ही तो मांग रहे हैं, और उन्हें मिल क्या रहा है लाठी और आंसू गैस. मेरा सवाल ये है कि आखिर, छात्रों पर ही लाठीचार्ज क्यों होता है. नेता जब विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो उन पर लाठियां क्यों नहीं चलाई जाती हैं?