कॉकरोज जनता पार्टी के सीनियर वकील कपिल सिब्बल से मिलने पर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि CJP कपिल सिब्बल से कानूनी मदद लेती रही है. उन्होंने बताया, "विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने कुछ PIL फाइल की थीं, जो थोड़ी राजनीतिक मंशा से प्रेरित थीं. हम चाहते थे कि हमारे युवाओं का यह आंदोलन किसी भी तरह से डिरेल न हो. जैसे सड़क पर कुछ असामाजिक तत्वों को घुसाकर इसे डिरेल करने की कोशिश की गई थी, या कोर्ट के जरिए इसे कमजोर करने का प्रयास हुआ, वैसे ही यह मूवमेंट कहीं भटक न जाए, यही हमारा प्रयास था. इसलिए हम लगातार कपिल सिब्बल के संपर्क में थे और उनसे कानूनी सलाह ले रहे थे."