महाराष्ट्र के लातूर में कॉकरोज जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. दीपके पर स्कूल में बिना इजाजत के घुसने पर केस दर्ज किया गया है. एफआईआर में कहा गया है कि अभिजीत दीपके ने सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई है. दीपके ने 20 अगस्त को लातूर के एक स्कूल में दौरा किया था. इस दौरे का एक वीडियो भी दीपके ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में स्कूल की बदहाली का हाल बयां किया गया था.