झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा अब रद्द होगी. साल 2023 और 2025 की कई परीक्षाएं भी रद्द होंगी. छात्रों की मांग पर औपचारिक ऐलान मुख्यमंत्री सोरेन की तरफ से किया गया है. हालांकि, छात्रों का साफतौर पर कहना है कि उनकी जो मुख्य मांग हैं, वो है सीबीआई जाँच की और अगर वो नहीं मानी गई, तो प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा.