अमृतसर में 8 साल की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

  • 0:53
  • प्रकाशित: अक्टूबर 03, 2026

अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास स्थित दशमेश नगर की गली नंबर-2 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची मान्या और उसकी मां प्रियंका पर पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने कथित तौर पर हमला कर दिया. पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित बच्ची की मां प्रियंका ने बताया कि वह शाम को अपने बच्चों को गली की दुकान से सामान दिलाने गई थीं. लौटते समय पड़ोस में रहने वाली अनमोल नाम की युवती अपने घर के बाहर खड़ी थी. परिवार का आरोप है कि उसने प्रियंका को धमकी देते हुए रुकने के लिए कहा. घबराकर जब प्रियंका ने शोर मचाया और परिजनों को बुलाने के लिए दौड़ीं, तब आरोपी युवती ने पीछे से 8 वर्षीय मान्या पर हमला कर दिया.