मुंबई के मरोल में इमारत में आग, 4 लोगों की मौत

  • 1:59
  • प्रकाशित: जनवरी 04, 2018
मुंबई के मरोल इलाक़े में मैमून मंज़िल नाम के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. मरनेवालों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष हैं. हादसे में 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. 5 मंज़िला इमारत में आग तीसरी मंज़िल पर रात करीब डेढ़ बजे लगी थी. दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से आग को बुझा लिया गया है. इमारत में और भी कई लोग फंसे थे जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया.

संबंधित वीडियो