Video: 14 फीट लंबा अजगर नाले में फंसा, भारी इतना कि उठाने में लगे 9 लोग, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा 

Python Rescue: उत्तराखंड में 55 किलो से अधिक वजन वाले 14 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया गया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. सर्पमित्र ने बताया कि यह अजगर बर्मीज पायथन प्रजाति है. वह इतना भारी था कि उसे उठाकर गाड़ी में रखने के लिए 9 लोगों को सहयोग करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
14 Feet Python Rescue: नाले में फंसे अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में एक विशालकाय अजगर नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया. 14 फीट लंबा और करीब 55 किलो से अधिक वजन  वाला यह अजगर नाले के पास फंसा हुआ था. लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया और फिर जंगल में छोड़ दिया. अजगर की लंबाई और उसके भारी होने का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि उसे उठाने के लिए 9 लोगों की जरूरत पड़ी.  

जानकारी के अनुसार, विकासनगर की टिमली वन रेंज के कुल्हाल क्षेत्र की गुर्जर बस्ती के पास नाले में सोमवार 6  अप्रैल को लोगों ने एक अजगर फंसा देखा. भारी-भरकम अजगर देखकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी. कुछ देर बाद वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. विशाल अजगर को देखकर कुछ देर के लिए रेस्क्यू टीम भी खौफजदा हुई. लेकिन, रेस्क्यू एक्सपर्ट सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने वन विभाग की देखरेख में अजगर को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए. कई घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.  

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

Advertisement

बर्मीज पायथन प्रजाति अजगर 

55 किलो से अधिक वजन वाले 14 फीट लंबे अजगर को देखकर सभी लोग हैरान रह गए. सर्पमित्र ने बताया कि यह अजगर बर्मीज पायथन प्रजाति है. वह इतना भारी था कि उसे उठाकर गाड़ी में रखने के लिए 9 लोगों को सहयोग करना पड़ा. सुरक्षित रेस्क्यू के बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया गया. अजगर एक संरक्षित जीव है.  

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

Advertisement

विभाग को दें सूचना 

वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल के नजदीक रहने वाले  स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही कहा कि जीवों को नुकसान न पहुंचाएं. संरक्षित जीव दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें.  

(सत्यपाल धानिया की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
किसको बांटा हथियार खुद बताया... जंग के बीच Trump का बड़ा कबूलनामा | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING