शाहजहांपुर में पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बारातियों को शांत करने पहुंचा था डायल 112

Shahjahanpur Police Attack: शाहजहांपुर के मदनापुर में बारात के दौरान घोड़ा-गाड़ी के किराए को लेकर हुए विवाद में बारातियों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में बारातियों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था
  • बग्घी के किराए को लेकर बारातियों और मालिक के बीच विवाद के कारण झगड़ा शुरू हुआ था
  • पुलिस ने विवाद को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन एक सिपाही द्वारा थप्पड़ मारने से स्थिति बिगड़ गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shahjahanpur Attack on Police: शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां झगड़ा शांत कराने गई पुलिस टीम पर ही बारातियों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए देखा जा सकता है. घटना शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि यहां बाहर से एक बारात आई थी. बारात के स्वागत और चढ़ावे के लिए एक घोड़ा-गाड़ी (बग्घी) किराए पर ली गई थी. जब बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, तो बग्घी के मालिक और बारातियों के बीच किराए के भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बात बड़े विवाद में बदल गई.

बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर टूटा गुस्सा

हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची ताकि मामले को निपटाया जा सके. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद और गहरा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक सिपाही ने किसी बाराती को थप्पड़ मार दिया. सिपाही की इस कार्रवाई से बाराती और वहां मौजूद ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया.
ये भी पढ़ें: यूपी में ब्रिटिश मौलाना के अवैध मदरसे पर गरजा बुलडोजर, विदेशी फंडिंग और आतंकी कनेक्शन का भी आरोप

वर्दी फटी, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा. इस छीनाझपटी और मारपीट में पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई. घटना का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें कानून के रखवालों की बेबसी साफ नजर आ रही है.

Advertisement

तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच पर नामजद मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें: "होटल ले गए अब शादी क्यों नहीं"? रील बनाकर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बोली- मैं यहीं से कूदकर जान दे दूंगी

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में 'बटन' से पहले 'बम' क्यों? | PM Modi Speech | Sucherita Kukreti