Minor Murder Case: सीतापुर में गहमागहमी तेज, हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस MP आमरण अनशन पर बैठे, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे

सीतापुर के गाजीपुर इलाके में हुई एक नाबालिग की हत्या के बाद 22 अप्रैल को करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव का मामला सामने आया था. सपा प्रतिनिधिमंडल पर स्थानीय लोगों ने मामले के राजनीतीकरण का विरोध करते हुए सपा नेताओ पर पत्थर फेंके थे, जिसमें कुछ सपा के नेता घायल हुए थे.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
CONGREES MP RAKESH PROTESTING AT RESIDENCE AFTER HOUSE ARREST

Minor Murder Case; उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बीते 15 अप्रैल को एक नाबालिग की हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कांग्रेस सांसद को हाउस अरेस्ट किया गया है. कार्रवाई से नाराज सांसद घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. 

सीतापुर के गाजीपुर इलाके में हुई एक नाबालिग की हत्या के बाद 22 अप्रैल को करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव का मामला सामने आया था. सपा प्रतिनिधिमंडल पर स्थानीय लोगों ने मामले के राजनीतीकरण का विरोध करते हुए सपा नेताओ पर पत्थर फेंके थे, जिसमें कुछ सपा के नेता घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें-घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को घसीटा और बारातियों पर भांजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स

सांसद का आरोप,बिना कोई स्पष्ट कारण बताए घर में नजरबंद किया

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात और घटना की जानकारी लेने के लिए जाने वाले थे, पुलिस को इसकी जैसी की खबर लगी पुलिस टीम उनके आवास पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया. कांग्रेस सांसद का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बिना कोई स्पष्ट कारण बताए घर में नजरबंद कर दिया, इसलिए वो अब अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. 

सांसद समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की भी स्थिति बन गई

कांग्रेस सांसद के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार, एसडीएम जनार्दन कुमार समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया और सांसद को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे. इस दौरान सांसद समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की भी स्थिति बन गई.

ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

Advertisement
सांसद राकेश राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मुझे बछुवाल गांव जाना था, लेकिन पुलिस ने मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया और मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई. उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ने अभी तक कोई भी कागज नहीं दिखाई हैं, इसलिए मैं आमरण अनशन पर बैठ गया हूं. हाउस अरेस्ट करने का आदेश दिखाएं या फिर हम अपनी जान देंगे.

ये भी पढ़ें-Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलिस

खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर सांसद को किया गया नजरबंद

कांग्रेस सांसद को हाउस अरेस्ट करने की कार्रवाई पर अधिकारियों का कहना है कि. उन्हें खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट में आशंका जताई गई थी कि सांसद के गाजीपुर पहुंचने से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से एहतियातन यह कदम उठाया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन की कार्रवाई को मनमानी बता रहे हैं, अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है.

क्या है पूरा मामला?

बीते 15 अप्रैल को सीतापुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के विश्वकर्मा समाज की एक लड़की का शव नदी से बरामद हुआ. पुलिस ने शव बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने आत्महत्या मानकर कार्रवाई शुरू की थी, इस बीच मृतका के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों क्रमशः हरिओम पांडे और अभिषेक पांडे पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-लड़की की मौत, सपा नेताओं पर हमला... गाजीपुर बवाल की पूरी कहानी जिससे गरमाई UP की सियासत

22 अप्रैल को गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव जा रहे सपा का प्रतिनिधिमंडल पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और पत्थरबाजी में कुछ स्थानीय और कुछ सपा नेता घायल हो गए. घटना पुलिसवाले भी चोटिल हुए. स्थानीयों का कहना है कि वो किसी भी को गांव में आकर राजनीति करने नहीं देना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें-Double Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बहन ने मां और भाई की ले ली जान, मामूली कहासुनी में हत्या को दिया अंजाम

पत्थरबाजी के बाद 240 पर केस दर्ज और 10 किए गए गिरफ्तार

गाजीपुर जिला प्रशासन ने पत्थरबाजी के बाद करीब 40 नामजद और 200 अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर दिया. इसमें ज़्यादातर सपा के नेता हैं. मामले कुल 10 लोगों की गिरफ़्तारी की गई है. प्रशासन ने एहतियातन गांव और आसपास पीएसी और पुलिस की तैनाती की है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी 29 अप्रैल को पीड़ित परिवार और पार्टी के नेताओं से मिलने की घोषणा करके प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है. 

मृतका के पिता, राजनैतिक दल मेरे घर आकर सियासत न करें

सपा प्रमुख भले कहें कि पीड़ित परिवार बुलाएगा तो ही वो जायेंगे लेकिन उनके दौरे के ऐलान के बाद मृतका के पिता ने बयान जारी कर कहा है कि राजनैतिक दल मेरे घर आकर सियासत ना करें. उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने कार्रवाई कर दी है तो फिर अब राजनीति क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा कि जिनके ख़िलाफ़ उन्होंने शिकायत की उन्हें पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया तो अब नेता राजनीति क्यों कर रहे हैं? 

Advertisement

ये भी पढ़ें-झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार हमें बुलाएगा तो हम जरूर जाएंगे, कोई रोक के दिखाए. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार हमें बुला रहा है. बीजेपी पर हमला करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जिन पुलिसवालों को ईंट से चोट लगी वो ईंट बीजेपी की थी. बीजेपी एक बेटी को न्याय नहीं दिला पा रही है.

राहुल गांधी ने टना को हाथरस, कठुआ और उन्नाव से जोड़ दिया है

मामला पूरी तरह अब राजनीतिक बन गया है, जहां सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी एंट्री ले ली है. हाउस अरेस्ट के बाद सांसद राकेश राठौर जहां आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि रेप के बाद पीड़िता की हत्या की गई है. चही नहीं, घटना को हाथरस, कठुआ और उन्नाव से जोड़ दिया है. 

Advertisement

ये भी पढें-Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव के बीच गृहमंत्री Amit Shah ने किया बड़ा दावा! | Mamata Banerjee